कोरोना का कहर, बिहार में 245 कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल 62 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल

कोरोना का कहर, बिहार में 245 कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल 62 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 10,004,707 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 499,619 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 210120 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 321722 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 16475 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 548318 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- दुनियाभर में एक करोड़ पार हुए कोरोना मरीज, करीब 5 लाख की मौत, जानें भारत का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,459 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की जान गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 3,21,723 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। रिकवरी रेट 58.67 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

आंकड़ों के मुताबिक, 28 जून यानी रविवार को 1,70,560 नमूनों का परीक्षण किया गया। वहीं 28 जून तक कुल  83,98, 362 सैंपलों की टेस्टिंग की जा चुकी है। पॉजिटिविटी रेट अर्थात् परीक्षण के बाद लोगों के पॉजिटिव निकलने की दर 11.40 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले दस दिनों में पॉजिटिविटी रेट तेजी से बढ़ी है। 20 जून को पॉजिटिविटी रेट 7.64 प्रतिशत थी, जो 29 जून को बढ़कर 11.40 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

बिहार में रविवार को 33 जिलों में 245 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9224 हो गयी। जबकि चार संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत भी हो गयी और मृतकों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।

बिहार में रविवार की देर शाम को 107 और नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के दूसरे कोरोना अपडेट के अनुसार अररिया में 10, भागलपुर में 1, भोजपुर में 10, बक्सर में 2, पटना में 1, पूर्वी चंपारण में 1, गोपालगंज में 1, जहानाबाद में 1, कैमूर में 9, किशनगंज में 1, लखीसराय में 2, मधुबनी में 3, मुजफ्फरपुर में 2, नालंदा में 14, पूर्णिया में 2, रोहतास में 2, समस्तीपुर में 6, सारण में 7, शेखपुरा में 1, सीतामढ़ी में 1, सीवान में 2, सुपौल में 7, वैशाली में 13 और पश्चिमी चंपारण में 6 संक्रमित मिले। कुल 33 जिलों में 245 नए संक्रमित मिले।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

7164

5908

169

13241

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

31

45

0

76

अरुणाचल प्रदेश

121

60

1

182

असम

2108

5088

10

7206

बिहार

2034

7118

60

9212

चंडीगढ़ 

87

336

6

429

छत्तीसगढ़

558

2091

13

2662

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

118

60

0

178

दिल्ली

27847

52607

2623

83077

गोवा

717

478

3

1198

गुजरात 

6712

22800

1808

31320

हरियाणा

4689

8917

223

13829

हिमाचल प्रदेश 

378

529

9

916

जम्मू एंड कश्मीर 

2683

4316

94

7093

झारखंड

559

1793

12

2364

कर्नाटक

5476

7507

207

13190

केरल

2015

2152

22

4189

लद्दाख

376

586

1

963

मध्य प्रदेश 

2545

10084

557

13186

महाराष्ट्र 

70622

86575

7429

164626

मणिपुर

730

455

0

1185

मेघालय

4

42

1

47

मिजोरम

93

55

0

148

नागालैंड

251

164

0

415

ओडिशा

1850

4743

21

6614

पुडुचेरी

388

221

10

619

पंजाब

1557

3526

133

5216

राजस्थान

3261

13611

399

17271

सिक्किम

39

49

0

88

तमिलनाडु

35659

45537

1079

82275

तेलांगना

9000

5172

247

14419

त्रिपुरा

266

1079

1

1346

उत्तराखंड

767

2018

38

2823

उत्तर प्रदेश 

6679

14808

660

22147

वेस्ट बंगाल

5451

11193

639

17283

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

7285

 

 

7285

भारत में कुल मामले

210120

321723

16475

548318


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें-

बच्चों को कम प्रभावित कर रहा है कोविड-19, जानें शोध में क्यों कही गई ये बात

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।